अयोध्या: प्रेम प्रसंग में हुई थी विकास यादव की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना माफीदार का पुरवा में 7 जून को हुई युवक की हत्या का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। चौंकानेवाला खुलासा …
अयोध्या। जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना माफीदार का पुरवा में 7 जून को हुई युवक की हत्या का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। चौंकानेवाला खुलासा यह हुआ है कि हत्या आरोपियों ने लाठी से मारने के बाद युवक के दोनों हाथ तोड़ दिए और आपस में बोले चलो काम हो गया। दोनों आरोपी शव छिपाने के प्रयास में थे, लेकिन बरामद हो जाने के कारण योजना अंजाम नहीं दे सके।
एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि पूराकलंदर पुलिस ने बब्लू निषाद उर्फ कैंडी पुत्र अजय कुमार निषाद व रामजीत निषाद पुत्र ओमप्रकाश निषाद निवासी अंजना माफीदार का पुरवा को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने विकास यादव पुत्र बालक राम यादव रामपुर हलवारा कोतवाली अयोध्या की सात जून को रात्रि में मार-पीटकर हत्या कर दी थी। शव को गांव के ही रामनेवाज मौर्य के गन्ने के खेत में छुपा दिया गया था। दोनों को सोमवार को मसौधा बजार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि विकास यादव गांव की एक लड़की से मिलता जुलता था। कई बार उसे मना किया गया। सात जून को भी वह रात को मिलने आया था। उस दिन एक आरोपी लल्लन निषाद ने देख लिया और बबलू निषाद को बुलाकर ले गया। आरोपियों के अनुसार वे लोग विकास को मारने के लिए दौड़े तो वह भागने लगा।
भागते समय उसका पैर खेत के किनारे तार की लगी बाड़ में फंस गया और वह गिर गया। इसके बाद लल्लन और बबलू ने सिर पर लाठी मार दी, जिसके बाद लल्लन ने एक हाथ पर कूदकर हाथ तोड़ दिया और दूसरा हाथ दोनों ने उस पर कूद कर तोड़ दिया। आरोपी बबलू ने पुलिस को बताया कि लल्लन ने कहा चलो काम हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए।
यह भी पढ़े:-देवरिया: प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पत्नी और साली सहित चार गिरफ्तार
