अयोध्या: धमकी के बाद बढ़ाई गई कचहरी की सुरक्षा, तलाशी के बाद ही लोगों को मिला प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबरें आने के बाद सोमवार को कचहरी खुली तो सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम दिखे। खुद बागडोर संभाले एसपी सिटी हर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। परिसर में जाने वाले चारों गेट पर तलाशी के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। वहीं पूरा दिन …

अयोध्या। बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबरें आने के बाद सोमवार को कचहरी खुली तो सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम दिखे। खुद बागडोर संभाले एसपी सिटी हर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। परिसर में जाने वाले चारों गेट पर तलाशी के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया।

वहीं पूरा दिन परिसर में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने खबर की चर्चा रही। वकीलों के चैंबर में भी यही मुद्दा छाया रहा। सुबह 10 बजे से ही कचहरी में लोग पहुंचने लगे। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। हर गेट पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। हर शख्स को बिना मेटल डिटेक्टर से गुजरे प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। हमारी टीम पूरी तरह से सतर्क है।

गौरतलब है कि 2 जून को जिला जज के न्यायालय को स्पीड पोस्ट से एक पत्र मिला था, जिसमें अयोध्या कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि पुलिस ने पत्र प्रेशक से पूछताछ की थी, लेकिन निर्दोष मालूम होने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डाक से भेजा गया पत्र, मठ-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

संबंधित समाचार