पीलीभीत: सिद्धबाबा जा रहे भक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सिद्धबाबा मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा टनकपुर हाईवे पर ललपुरिया साहब सिंह गांव के पास हुआ। जिसमें सात श्रद्धालु घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की वजह ट्रैक्टर का एक्सेल टूटना माना जा …

पीलीभीत, अमृत विचार। सिद्धबाबा मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा टनकपुर हाईवे पर ललपुरिया साहब सिंह गांव के पास हुआ। जिसमें सात श्रद्धालु घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की वजह ट्रैक्टर का एक्सेल टूटना माना जा रहा है।

माधोटांडा रोड पर जंगल में स्थित सिद्धबाबा स्थल की अलग मान्यता है। इसमें हर साल की तरह पिछले कई दिनों से मेला लगा है। जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के थाना खटीमा क्षेत्र के मझोला गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु सिद्धबाबा स्थल आ रहे थे।

टनकनपुर हाईवे पर न्यूरिया थाना क्षेत्र के ललपुरिया साहब सिंह गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीर और स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस भी पहुंच गई और बचाव कार्य किया। हादसे में हरप्रसाद (45), चमेली देवी (45), ऋतु (35), सावित्री देवी (60), लीलाधर (63), राजकुमारी (35), फूलवती (62) घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर के ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली सिद्धबाबा स्थल जाते वक्त पलट गई थी। हादसे में एक बालक की मौत हुई थी, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: दुष्कर्म पीड़िता के बयान का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार