मुरादाबाद: जेसीबी ने ध्वस्त किया अस्थायी अतिक्रमण, वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने सोमवार को जैन मंदिर से मंडलायुक्त कार्यालय होते हुए कचहरी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसमें सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवा कर टीम ने 37000 रुपये जुर्माना भी वसूला। कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देशन में टीम कर अधीक्षक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने सोमवार को जैन मंदिर से मंडलायुक्त कार्यालय होते हुए कचहरी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसमें सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवा कर टीम ने 37000 रुपये जुर्माना भी वसूला।

कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देशन में टीम कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा के नेतृत्व में जैन मंदिर से होते अतिक्रमण हटाने पहुंची। जेसीबी और नगर निगम की टीम को देखते हुए पटरी दुकानदार अपना सामान समेटने में जुट गए। वहीं, दुकानों के बाहर छज्जा निकालकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम ने कार्रवाई की। टीम ने 37000 रुपये का जुर्माना वसूला। प्रर्वतन दल के सदस्यों ने माइक से घोषणा कर दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। टीम में राजस्व निरीक्षक केशव विश्नोई, मयंक चौधरी, शुभम, पुष्पेंद्र कुमार, प्रभारी प्रवर्तन दल एसके शाही, संबंधित थाने की पुलिस फोर्स आदि शामिल रही।

संबंधित समाचार