कांग्रेस सरकार के केंद्रीय मंत्रियों को नहीं मालूम थे नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के नाम: केंद्रीय मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने अपने प्रवास के दूसरे दिन  सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। अमृत सरोवर का उद्घाटन कर पारिजात के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के मंत्रियों को नार्थ ईस्ट के राज्यों के नाम …

बाराबंकी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने अपने प्रवास के दूसरे दिन  सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। अमृत सरोवर का उद्घाटन कर पारिजात के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के मंत्रियों को नार्थ ईस्ट के राज्यों के नाम भी मालूम नहीं थे।जबकि प्रधानमंत्री मोदी 8 वर्षो में 52 बार नार्थ-ईष्ट राज्यों का दौरा कर चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के आज करोड़ों सदस्य है ,मगर हमें ठहरना नहीं है। सदस्यता के अभियान को  गति देनी है।आकांक्षी युवाओं को पार्टी में जोड़ना है।इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। सिरौलीगौसपुर में एक अमृत सरोवर के खोदाई कार्य शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के विज़नरी पीएम है जो भारतीय सनातन परम्पराओं को पुनर्जीवित करते हुए सांस्कृतिक  विरासत को समृद्ध करने में जुटे हैं।

गिरते जलस्तर को उठाने के लिए देश मे 50 हजार अमृत सरोवरों की कल्पना साकार होने वाली है।बताया कि इन सरोवरों पर प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण किया जाएगा। जिसमे ग्रामीण भारी संख्या में शिरकत करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से माइनॉरिटी बेल्ट में भी काम करने की जरूरत पर  बल दिया।कहा नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने का प्रयास करें। सलाह देते हुए समझाया  कि कोई कितना भी भटकाने का प्रयास करे मगर कार्यकर्ताओं को  विकास के कोर मुद्दे से इतर नहीं जाना है।

कहा आज देश का नागरिक काम होते देखना चाहता है।यह सकारात्मक बदलाव है। किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प की ओर मोदी सरकार तेजी से काम कर रही है।बताया कि देश की बागडोर संभालने से पूर्व गेंहू  व धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति कुंतल क्रमशः चौदह सौ व 1360  रुपये था जो आज बढ़ कर क्रमशः 2015 व 2040 रुपए तक बढ़ा दिया गया है।घण्टे तक चली मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं को बताया।

केंद्रीय मंत्री ने सभी से अपने गृह राज्य त्रिपुरा आने का निमंत्रण भी दिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश,सांसद उपेंद्र रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अजीत प्रताप सिंह, रचना श्रीवास्तव, शीलरत्न मिहिर, गुरुशरण लोधी, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, लकी सिंह,जंग बहादुर पटेल,सीए अश्वनी श्रीवास्तव, शिवम सिंह, सर्वेश अवस्थी,पवन सिंह रिंकू, बृजेश रावत, परशुराम रावत, अरुण रावत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-समन से बौखलाई कांग्रेस सत्याग्रह का रच रही ढोंग- राजेन्द्र सिंह राठौड़

 

संबंधित समाचार