रामपुर : भट्टी से उठे रहे धुंए को लेकर हलवाई और सीएचसी संचालक आपस में भिड़े, दुकानों में तोड़फोड़
शाहबाद, अमृत विचार। नगर की मेन मार्केट में हलवाई की भट्टी से उठे धुंए को लेकर हलवाई और जनसेवा केंद्र संचालक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट ने पथराव का रूप ले लिया। इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज …
शाहबाद, अमृत विचार। नगर की मेन मार्केट में हलवाई की भट्टी से उठे धुंए को लेकर हलवाई और जनसेवा केंद्र संचालक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट ने पथराव का रूप ले लिया। इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सातों लोगों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
नगर की मेन मार्केट में बाबू जी के बाग़ के सामने मनोहरी लाल की मिठाई की दुकान है। मिठाई की दुकान के सामने ही क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी सोमवीर का जनसेवा केंद्र है। जनसेवा केंद्र के बराबर दुकान में मनोहरी लाल की भट्टी सुलगती है। हलवाई की भट्टी से उठे धुंए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों लोगों ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया और दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान जमकर हुए बबाल को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मौके से गिरफ्तार लोग
एक पक्ष के मनोहरीलाल के बेटे मुकेश,सोनू,विपिन और दूसरे पक्ष के सोमवीर,उसका भाई नन्हे, प्रमोद व केसरपुर के ही गजनेश को पुलिस ने मौके से पथराव करते हुए पकड़ लिया।पुलिस ने सातों आरोपियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। जबकि मनोहरी लाल पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।
भट्टी से उठने बाले धुंए को लेकर दो पक्षों में पथराव और दुकानों में तोड़फोड़ हुई। मामले में कार्रवाई के लिए किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया है। जबकि एक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। -राकेश कुमार सिंह, एसएसआई शाहबाद
ये भी पढ़ें:-रामपुर : आजम के भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह, जिरह
