शाहजहांपुर: ट्रांसफार्मर में लगी आग, मोहल्ले की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई में रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में खड़ी कार भी आ गई, इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि गर्मी में अत्यधिक लोड …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई में रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में खड़ी कार भी आ गई, इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि गर्मी में अत्यधिक लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

वहीं ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग लगने से आसपास के लोग भी घबरा गए और मामले की शिकयत डायल 112 पर कर दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

इस वजह से बाडू जई क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना की जानकारी निगम कर्मचारियों को भी दी गई। काफी देर बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। वहीं निगम कर्मचारियों ने आग लगने की घटना के बाद ट्रांसफार्मर की जांच शुरू कर दी और इलाके की बिजली

आपूर्ति बहाल करने के लिए भी काम शुरू कर दिया गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की जांच के बाद ही पता लगेगा कि यह अब खराब हो गया है या फिर इसे चालू कर पाना संभव होगा।

इसे भी पढ़ें-शाहजहांपुर: गैस लीक होने से चाय-पकौड़ी की दुकान में लगी आग, नौकर की मौत

संबंधित समाचार