बरेली: मन को सुंदर और स्वस्थ रखने का दिया प्रशिक्षण
अमृत विचार, बरेली। दिव्य जननी लेवल-1 तीन दिवसीय कार्यशाला फतेहगंज ब्लाक में हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को कार्यक्षमता बढ़ाने, एकाग्रता बढ़ाने, विचारों में स्पष्टता, मन को स्थिर व शांत रखने, ध्यान व शिथलीकरण के द्वारा मन को सुंदर व स्वस्थ रखने के टिप्स हैदराबाद की हार्टफुलनेस संस्थान के पदाधिकारियों ने दिए। सुबह 11 …
अमृत विचार, बरेली। दिव्य जननी लेवल-1 तीन दिवसीय कार्यशाला फतेहगंज ब्लाक में हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को कार्यक्षमता बढ़ाने, एकाग्रता बढ़ाने, विचारों में स्पष्टता, मन को स्थिर व शांत रखने, ध्यान व शिथलीकरण के द्वारा मन को सुंदर व स्वस्थ रखने के टिप्स हैदराबाद की हार्टफुलनेस संस्थान के पदाधिकारियों ने दिए। सुबह 11 बजे से शुरु हुई कार्यशाला दोपहर 12.30 बजे तक चली। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ ब्लाक फतेहगंज इंद्रा देवी ने की। कार्यक्रम में पीसी पाठक, नवीन गुप्ता, विमल गुप्ता, डॉ. नीलू गुप्ता, राम पाठक मौजूद रहीं। संचालन संजीव चौधरी ने किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: फरीदपुर में बैंक से छह लाख रुपये चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
