27 साल के बाद Internet Explorer की सेवाएं हो जाएंगी खत्म, 15 जून से बंद करने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। किसी समय में विश्व का सबसे लोकप्रिय Internet Explorer रहा इंटरनेट एक्सप्लोरर अब बंद होने जा रहा है। माइक्रोसाफ्ट ने अपने इस सबसे पुराने ब्राउजर को 15 जून से बंद करने की घोषणा की है यानी बुधवार 15 जून से यह वेब ब्राउजर बंद हो जाएगा। माइक्रोसाफ्ट ने 27 साल पहले 1995 में …

नई दिल्ली। किसी समय में विश्व का सबसे लोकप्रिय Internet Explorer रहा इंटरनेट एक्सप्लोरर अब बंद होने जा रहा है। माइक्रोसाफ्ट ने अपने इस सबसे पुराने ब्राउजर को 15 जून से बंद करने की घोषणा की है यानी बुधवार 15 जून से यह वेब ब्राउजर बंद हो जाएगा। माइक्रोसाफ्ट ने 27 साल पहले 1995 में इस Internet Explorer को शुरू किया था।

कंपनी ने इसे अपने कंप्यूटर आपरेटिव सिस्टम विंडोज 95 के लिए एड-आन पैकेज के रूप में जारी किया था। बाद में कंपनी इस पैकेज के तहत इस Internet Explorer को फ्री में देने लगी थी। न्यूज वेबसाइट मशाबले के अनुसार 15 जून से इंटरनेट एक्सप्लोरर काम करना बंद कर देगा। एक समय में इस ब्राउजर का दुनिया में दबदबा था।

वर्ष 2000 के बाद इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी। 2003 में इसकी वेब ब्राउजर मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 95 प्रतिशत हो गई थी और लगभग हर व्यक्ति इसका उपयोग करता था। बाद में बाजार में गूगल क्रोम, फायरफॉक्स जैसे ब्राउजर आ गए। उनके मुकाबले इंटरनेट एक्सप्लोरर खुद को अपडेट नहीं कर पाया और बाजार में पिछड़ता चला गया। धीरे-धीरे लोगों ने इसे प्रयोग करना बंद कर दिया और इसकी जगह दूसरे ब्राउजर को इंस्टाल करने लगे।

माइक्रोसॉफ्ट एज में मिलेंगी इंटरनेट एक्सप्लोरर की सेवाएं। कंपनी ने कहा कि विंडोज 10 पर इंटरनेट एक्सप्लोरर की सेवाएं अब माइक्रोसाफ्ट एज में मिलेंगी। माइक्रोसाफ्ट एज, इंटरनेट एक्सप्लोरर की तुलना में एक तेज, अधिक सुरक्षित और आधुनिक ब्राउजर है। माइक्रोसाफ्ट ने 2016 में अपने वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को विकसित करना बंद कर दिया था।

यह पहली बार है कि दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने का फैसला किया है। माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले से लोगों पर कोई ख़ास असर अब नहीं पड़ेगा क्यूंकि अधिकतर लोग पहले से ही दूसरे वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-भारत में जल्द होगा Tecno Pova 3 स्मार्टफोन, मिलेगी शानदार 7000mAh की बैटरी, जानें फीचर्स

संबंधित समाचार