बरेली: सेवानिवृत दरोगा के खिलाफ दी थी गवाही, अब मिल रही धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बुजुर्ग को सेवानिवृत्त दरोगा साथियों के साथ धमका रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के घर पर एक संदिग्ध रहता था, जिसे जांच एजेसिंयों ने बार्डर से गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसने गवाही दी थी। इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी इम्तयाज ने बताया कि कुछ साल पहले उनके …

अमृत विचार, बरेली। बुजुर्ग को सेवानिवृत्त दरोगा साथियों के साथ धमका रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के घर पर एक संदिग्ध रहता था, जिसे जांच एजेसिंयों ने बार्डर से गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसने गवाही दी थी। इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी इम्तयाज ने बताया कि कुछ साल पहले उनके गांव में एक सेवानिवृत दरोगा के घर पर एक संदिग्ध रहता था।

बताते हैं कि वह पाकिस्तान का रहने वाला था। बरेली से उसका पासपोर्ट बनवाया गया। बाद में उसे जांच एजेंसियों ने बार्डर के पास से गिरफ्तार किया था। उस समय जांच एजेंसियां बरेली आईं। उस समय उसने सेवानिवृत्त दरोगा के खिलाफ बयान दिए थे। अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस बात से नाराज सेवानिवृत्त दरोगा व उसके साथी उसे धमका रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जान को खतरा बताया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: फरीदपुर में बैंक से छह लाख रुपये चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

संबंधित समाचार