गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये कांग्रेस कर रही प्रदर्शन: ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कांग्रेस दिल्ली को घेरकर आम जनता को परेशान करने पर तुली है। कांग्रेस जिस तरह गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को दबाने को प्रयासरत है, उसकी भाजपा भर्त्सना करती है। नेशनल हेराल्ड मामले …

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कांग्रेस दिल्ली को घेरकर आम जनता को परेशान करने पर तुली है। कांग्रेस जिस तरह गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को दबाने को प्रयासरत है, उसकी भाजपा भर्त्सना करती है।

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर सोमवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देशव्यापी प्रदर्शन कर ईडी पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब कांग्रेस व राहुल गांधी को देश के समक्ष देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि क्या 1930 के दशक में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) नामक समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए कंपनी बनी थी या नहीं? यह कंपनी 5000 स्वतंत्रता सेनानियों की भागीदारी से बनी थी या नहीं? इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2010 में एजेएल के सारे शेयर गांधी परिवार की यंग इंडियन को ट्रान्सफर कर दिए गए और इसी के साथ 2000 करोड़ की एजेएल की पूरी संपत्ति गांधी परिवार को भ्रष्टाचार के तहत दे दी गई।

यह भी पढ़ें:-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नोएडा जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मिलीं कई खामियां

 

संबंधित समाचार