रायबरेली: फांसी पर लटकता मिला महिला और दो मासूम बेटियों का शव, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
रायबरेली। घर के अंदर एक साथ महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझलामऊ का है। मंगलवार की सुबह उस समय …
रायबरेली। घर के अंदर एक साथ महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझलामऊ का है। मंगलवार की सुबह उस समय गांव में हड़कंप मच गया , जब एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले। गांव के हीरालाल शहर में रहकर नौकरी करते हैं।
गांव में उनकी पत्नी बिटाना (32 वर्ष ) और दो मासूम बेटियां सौम्या (7 वर्ष ) व जाहन्वी (5 वर्ष) रहती थी। मंगलवार की सुबह उनके घर में पड़ोस के कुछ लोग गए तो एक साथ महिला और दो बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सनसनी फ़ैल गई।
सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।
हत्या या आत्महत्या की चल रही जांच
दो मासूम बेटियों के साथ महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
महिला से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि महिला का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। फिलहाल महिला के पति को सुचना दी गई है। उसे फरीदाबाद से डलमऊ बुलाया गया है।
पढ़ें- रामपुर: सौतेले बेटे को जहर देकर खुद फांसी पर झूली थी मां
