मुरादाबाद: यूपी पुलिस को मिले 65 नए डीएसपी, सर्वांग सर्वोत्तम चुनी गईं सुचिता सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी से मंगलवार को यूपी पुलिस को 65 नए डिप्टी एसपी मिले। इनमें 13 महिला डिप्टी एसपी भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी ट्रेनिंग डॉ. राजेंद्र पाल सिंह ने ली। प्रतापगढ़ की रहने वाली सुचिता सिंह सर्वांग सर्वोत्तम कैडिट चुनी गई। उन्हें डीजी प्रशिक्षण ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी से मंगलवार को यूपी पुलिस को 65 नए डिप्टी एसपी मिले। इनमें 13 महिला डिप्टी एसपी भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी ट्रेनिंग डॉ. राजेंद्र पाल सिंह ने ली। प्रतापगढ़ की रहने वाली सुचिता सिंह सर्वांग सर्वोत्तम कैडिट चुनी गई। उन्हें डीजी प्रशिक्षण ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया। 85 प्रशिक्षु घुड़सवार सिपाही भी पास आउट हुए।

Suchita Singh

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में बीते एक साल से 65 पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणरत थे। पुलिस उपाधीक्षक के 87 वां बैच ने आउट डोर व इंडोर विषयों की बारीकियां सीखीं। फाइनल परीक्षाओं में 65 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी उत्तीर्ण हुए। पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में मंगलवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। डिप्टी एसपी के बैच के साथ ही घुड़सवार पुलिस के 85 सिपाही भी परेड का हिस्सा बने। एक ही साथ दोनों बैच के दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। करतल ध्वनि के बीच सुबह आठ बजे पासिंग आउट परेड का शुभारंभ हुआ।

परेड के मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग डॉ राजेन्द्र पाल सिंह रहे। सर्वांग सर्वोच्च सुचिता सिंह व सत्यम सिंह को उन्होंने सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। डीएसपी व घुड़सवार पुलिस के जवानों ने बैंड की धुन पर मनमोहक परेड पेश की। पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी जय नारायण सिंह ने डीएसपी व घुड़सवार पुलिस के जवानों को शपथ दिलाई।

इस मौके पर पीटीसी के एडीजी रवि जोसेफ, डीआईजी शलभ माथुर, पुलिस अकादमी की डीआइजी पूनम श्रीवास्तव, जिला जज मुरादाबाद, एसएसपी हेमंत कुटियाल व पुलिस अकादमी के एसपी विजय डुल समेत दर्जनों पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: ‘यूपी में कानूनराज का बोलबाला, अपराधियों को सिखाया जा रहा कानून का पाठ’

संबंधित समाचार