देवरिया: बदमाशों ने धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर किया हमला, दो की मौत, एक हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने पिता पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ने बाद में थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर जिलाजीत ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि महराजगंज गांव मे सोमवार और मंगलवार …

देवरिया। जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने पिता पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ने बाद में थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर जिलाजीत ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि महराजगंज गांव मे सोमवार और मंगलवार की रात किसी बात को लेकर दो युवकों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस घटना में शहीद (55) तथा उनका बेटा मजीद (22) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल सोनू (30) को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण डीआईजी गोरखपुर जे रविंद्र एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने किया है। इस घटना का मुख्य आरोपी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है।

पढ़ें- गुवाहाटी में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, चार की मौत

संबंधित समाचार