UP Sarkari Naukri 2022: योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती
लखनऊ। यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए चयन बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी। वित्त मंत्री ने ट्वीट किया कि यूपी पुलिस में …
लखनऊ। यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। इसके लिए चयन बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।
उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी। वित्त मंत्री ने ट्वीट किया कि यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन।
इससे पहले अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया था कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रहा है। इसमें रेडियो शाखा में 2430 पदों के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही होगी।
इसके अलावा कॉन्सटेबल और अन्य समकक्ष 26,382 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा पीएसी में कॉन्सटेबल के लिए 8540, जेल वार्डन के 1582 पदों पर्ती होगी। इन सबके लिए पुलिस भर्ती और प्रोन्ति बोर्ड को अधिचायन मिल चुका है और प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
पढ़ें- अब पंजाब में जाली डिग्री लेकर सरकारी नौकरी करने वालों की खैर नहीं- सीएम मान
