अमरोहा: गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे जनरल वी के सिंह, राहुल गांधी और मौलाना तौकीर रजा पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। सैदनगली कस्बे में बीजेपी के गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। कहा पहली सरकारों में नहीं मिलता था योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ अब मोदी जी बटन दबाते हैं और लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाता है लाभ। इसके अलावा …

अमरोहा, अमृत विचार। सैदनगली कस्बे में बीजेपी के गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। कहा पहली सरकारों में नहीं मिलता था योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ अब मोदी जी बटन दबाते हैं और लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाता है लाभ। इसके अलावा उन्होंने पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी मौलाना तौकीर रजा पर भी निशाना साधा।

गरीब कल्याण सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व जनरल वीके सिंह ने लाभार्थियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा इसके अलावा उन्होंने पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी और मौलाना तौकीर रजा ओबीसी पर भी निशाना साधा। , वीके सिंह ने राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने पर कांग्रेसियों द्वारा सत्याग्रह बताए जाने पर निशाना साधा और कहा की राहुल गांधी कभी समझदारी की बातें नहीं करते हैं।

अगर उनको पेश होना था तो कार्यकर्ताओं को ले जाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा द्वारा जुम्मे की नमाज के बाद बार बार आंदोलन की धमकी दिए जाने पर कहा कि नाम के आगे मौलाना लिख जाने से हर आदमी मौलाना नहीं होता। उसके लिए अमाल अच्छे होना भी जरूरी होता है। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी अमरोहा शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों,हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक समेत भाजपाई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- विपक्ष के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है भाजपा सरकार: भूपेश बघेल

संबंधित समाचार