गाजियाबाद: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले के आंबेडकर रोड पर कोचिंग क्लास जाते समय एक छात्रा से छेड़खानी करने वाले मनचले को इसके परिवार को लेगों ने बीते सोमवार को दबोच लिया, लेकिन आरोपी युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने सिहानी गेट …
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले के आंबेडकर रोड पर कोचिंग क्लास जाते समय एक छात्रा से छेड़खानी करने वाले मनचले को इसके परिवार को लेगों ने बीते सोमवार को दबोच लिया, लेकिन आरोपी युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने सिहानी गेट पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इतने में आरोपी ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को बाइक लूट की सूचना दे दी। पूछताछ में पुलिस ने उसका झूठ पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा आंबेडकर रोड स्थित कोचिंग सेंटर में जाती है। एक मनचला विशाल छात्रा को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने आंबेडकर रोड पर उसका पीछा किया तो देखा कि बाइक पर आए युवक ने छात्रा के साथ फिर से छेड़छाड़ की। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इतने में वह मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया।
मनचले ने जैसे ही पुलिस को बाइक लूट की सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद कर ली जबकि लूट की सूचना झूठी निकली। सिहानी गेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मनचले ने गुमराह करने और छेड़छाड़ के मामले से बचने के लिए बाइक लूट की सूचना दी लेकिन पूछताछ में उसका झूठ खुल गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या कैंट जीआरपी पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
