ICC Women’s ODI Player Rankings : आईसीसी महिला रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने लगाई छलांग
दुबई। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लारा गुडॉल और कप्तान सुने लुस ने डबलिन में अपनी आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला के शुरुआती मैच में आयरलैंड पर नौ विकेट से जीत के बाद आईसीसी महिला एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। बाएं हाथ की बल्लेबाज लारा गुडॉल नाबाद 32 रन बनाकर बल्लेबाजों में नौ पायदान …
दुबई। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लारा गुडॉल और कप्तान सुने लुस ने डबलिन में अपनी आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला के शुरुआती मैच में आयरलैंड पर नौ विकेट से जीत के बाद आईसीसी महिला एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। बाएं हाथ की बल्लेबाज लारा गुडॉल नाबाद 32 रन बनाकर बल्लेबाजों में नौ पायदान ऊपर 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
South Africa players sizzle in the latest @MRFWorldwide ICC Women's ODI Player Rankings.
Details ⬇️
— ICC (@ICC) June 14, 2022
दूसरी ओर, ऑलराउंडर लुस ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी की बदौलत 16 रन पर तीन विकेट हासिल किये और गेंदबाजों की सूची में सात स्थान आगे बढ़कर 39वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा, गुडऑल के साथ 55 रन की अटूट साझेदारी करते हुए नाबाद 21 रन की पारी खेलने वाली सलामी बल्लेबाज एंड्री स्टेन ने मंगलवार को महिला खिलाड़ी रैंकिंग के नवीनतम साप्ताहिक अपडेट में संयुक्त-83वें स्थान पर जगह बनायी।
आयरलैंड की नयी गेंद की गेंदबाज जेन मैग्वायर चार पायदान के फायदे से संयुक्त 83वें स्थान पर हैं डबलिन में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के पहले दो अंक हासिल कर लिये। चैम्पियनशिप की शुरुआती श्रृंखला में श्रीलंका पर 2-1 की जीत के बाद पाकिस्तान के पास वर्तमान में चार अंक जबकि श्रीलंका के पास दो अंक हैं।
ये भी पढ़ें : UEFA Nations League : क्रोएशिया से हारा चैंपियन फ्रांस, लीग में खिसकने का खतरा मंडराया
