बुलंदशहर: युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद से यूपी में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पुलिस (UP Police) लगातार ऐसे बवालियों की गिरफ्तारी करने का काम कर रही है, जिसने विरोध के नाम पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने …

बुलंदशहर। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद से यूपी में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पुलिस (UP Police) लगातार ऐसे बवालियों की गिरफ्तारी करने का काम कर रही है, जिसने विरोध के नाम पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

इसी बीच पुलिस टीम सोशल मीडिया (Social Media) पर विवादित पोस्ट वालों पर भी कड़ी निगरानी रख रही है। जिसके चलते यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों से संबंधित विवाद से जुड़े एक आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से साझा किया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (स्याना) वंदना शर्मा ने बताया कि खानपुर कस्बे के रहने वाले नदीम अंसारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो साझा किया था। मामले का संज्ञान तुरंत लिया गया और स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार