IPL Media Rights : 48,390 करोड़ रुपए में बिके आईपीएल मीडिया राइट्स, स्टार ने टीवी और वायकॉम 18 ने डिजिटल राइट्स खरीदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग बन गई है। आईपीएल के मीडिया राइट्स अगले पांच साल (2023 से 2027) के लिए 48, 390 करोड़ रुपये में बिके हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी है। डिज्नी स्टार ने भारतीय महाद्वीप के टीवी राइट्स को 23,575 करोड़ रुपए में …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग बन गई है। आईपीएल के मीडिया राइट्स अगले पांच साल (2023 से 2027) के लिए 48, 390 करोड़ रुपये में बिके हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी है। डिज्नी स्टार ने भारतीय महाद्वीप के टीवी राइट्स को 23,575 करोड़ रुपए में खरीदा। वायकॉम 18 ने भारतीय महाद्वीप के डिजिटल राइट्स को 20,500 करोड़ रुपए में और चुनिंदा 98 मैचों के नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स को 3,258 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के टीवी और डिजिटल राइट्स खरीदने में अलग-अलग कंपनियों ने सफलता हासिल की।

स्टार टीवी पर प्रसारण के लिए एक मैच के बदले 57.5 करोड़ रुपए देगी। वायकॉम 18 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारण के लिए प्रति मैच 50 करोड़ रुपए देगी। हर सीजन में नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स के लिए वायकॉम प्रति मैच 33.24 करोड़ रुपए देगी। पिछली बार स्टार ने टीवी और डिजिटल राइट्स दोनों 16,348 करोड़ रुपए में खरीदे थे। इस बार राशि में करीब तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है।

प्रति मैच 118 करोड़ रुपए मिलेंगे
बीसीसीआई को आईपीएल के एक मैच के एवज में 118 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस तरह एक मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के हिसाब से आईपीएल अब दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग हो गई है। आईपीएल ने ईपीएल (86 करोड़ रुपए प्रति मैच) को पछाड़ा है। अब इससे ज्यादा रकम सिर्फ अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) को मिली है। NFL को हर मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए 133 करोड़ रुपए मिलते हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs SA 3rd T20 Series: टी20 में महारिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब भुवनेश्वर कुमार, एक विकेट लेते ही इन दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे

 

 

संबंधित समाचार