किरण बेदी के चुटकुले पर आप नेताओं ने जताया ऐतराज, मामला दर्ज करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरण बेदी के एक चुटकुले पर ऐतराज जताते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। आप के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने पुड्डुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी के चेन्नई में कल हुए एक …

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरण बेदी के एक चुटकुले पर ऐतराज जताते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। आप के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने पुड्डुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी के चेन्नई में कल हुए एक कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आजादी की लड़ाई में फांसी पर चढ़ाये गये 121 शहीदों में से 93 सिख थे, उम्रकैद की सजा भोगने वाले 2626 में से 2147 सिख थे पर यह जानने के लिए इतिहास की जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी लिखा है कि जब मुगल भारत को लूट कर, बहन-बेटियों को अगवा कर ले जाते थे, तब सिख ही उनसे डटकर लड़ते और बहन-बेटियों की रक्षा करते थे। उन्होंने कहा कि 12 बजे मुगलों पर हमला करने का समय था। यह है बारह बजे का इतिहास। शर्म आनी चाहिए भाजपा के टुच्ची सोच वाले नेताओं को जो उस एहसान के बदले सिखों का मजाक उड़ाते हैं।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्वीट कर किरण बेदी की आलोचना की है और उन्हें सिखों, उनके इतिहास एवं देश को योगदान के बारे में पढ़ने की नसीहत दी है। श्री बैंस ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी तुच्छ सोच वाले नेताओं का कारखाना है और भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा से सुश्री बेदी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें- धार्मिक आधार पर लोगों को बांटना घाटी में शांति भंग करने की पाकिस्तानी साजिश का हिस्सा: भाजपा

संबंधित समाचार