अयोध्या: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हुई सभा
अमृत विचार, अयोध्या। महिला मंच द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक सभा गोलाघाट पर हुई। मुख्य अतिथि सरिता वर्मा जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष डॉ. रानी अवस्थी व रंजना श्रीवास्तव रहीं। महिलाओं ने अपनी अपनी समस्या के बारे में बताया। सरिता वर्मा ने कहा कि …
अमृत विचार, अयोध्या। महिला मंच द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक सभा गोलाघाट पर हुई। मुख्य अतिथि सरिता वर्मा जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष डॉ. रानी अवस्थी व रंजना श्रीवास्तव रहीं। महिलाओं ने अपनी अपनी समस्या के बारे में बताया।
सरिता वर्मा ने कहा कि आज ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर बहुत कार्य कर रही हैं और स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हैं। शहर की महिलाओं के लिए भी मुद्रा योजना के तहत व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध है। नाबार्ड से भी ऋण लेकर कार्य कर सकती हैं।
विभिन्न कार्य करने वाली महिलाओं प्रगति श्रीवास्तव, कात्यायनी उपाध्याय, हेमलता वर्मा, प्रतिभा पांडे, रेनू तिवारी, पुष्पा तिवारी निशा अवस्थी, रंजना गौड़ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहीं डॉ रानी अवस्थी ने कहा कि प्रत्येक महिला का सशक्त होना जरूरी है। निशू अवस्थी ने आभार व्यक्त किया।
पढ़ें-सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए समर्पित है मिशन शक्ति अभियान : उपनिदेशक
