शाहजहांपुर: बीमार अधेड़ की सत्याग्रह एक्सप्रेस में मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। बिहार के जनपद पूर्वी चपरल के थाना रक्सौल के मोहल्ला हाजमा टोला निवासी पन्नालाल (52) की सत्याग्रह एक्सप्रेस में सोमवार रात मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पन्नालाल के बेटे उपेंद्र ने बताया वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में नौकरी करता …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। बिहार के जनपद पूर्वी चपरल के थाना रक्सौल के मोहल्ला हाजमा टोला निवासी पन्नालाल (52) की सत्याग्रह एक्सप्रेस में सोमवार रात मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पन्नालाल के बेटे उपेंद्र ने बताया वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में नौकरी करता है, पिता कुछ दिन से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था। सोमवार को पिता ने बिहार जाने के लिए कहा तभी वह मां ममता को साथ लेकर वहां से निकल आया।
बरेली से निकल आने पर रास्ते में पिता की तबीयत बिगड़ने लगी, जिनकी शाहजहांपुर पहुंचने पर मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई, सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की मौत की खबर परिजनों को दी गई, जिससे उनमें कोहराम मचा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर- डीएम के आदेश पर अपराधी की बोलेरो कार कुर्क
