बरेली: पेट रोग निवारण योग शिविर का हुआ समापन
बरेली, अमृत विचार। भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पेट रोग निवारण योग शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर लोगों को प्राणायाम, आसन, जल नेति, सूत्र नेति और कुंजल क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के मंडल महामंत्री डा. सौदान सिंह शाक्य ने किया। मुख्य अतिथि …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पेट रोग निवारण योग शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। इस अवसर पर लोगों को प्राणायाम, आसन, जल नेति, सूत्र नेति और कुंजल क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परिषद के मंडल महामंत्री डा. सौदान सिंह शाक्य ने किया।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक व विद्या भारती के प्रांतीय महामंत्री वेदप्रकाश ने कहा कि विद्यालय केवल पठन-पाठन के लिए न होकर विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए होता है। योग विद्या के मंदिरों के पाठ्यक्रम का अंग है। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय प्रांगण में योग केंद्र चलाने की अनुमति भी दी। इससे संस्था द्वारा रानी लक्ष्मीबाई में नि:शुल्क योग केंद्र चलाया जाएगा।
इस दौरान लोगों ने अपने योगाभ्यास के अनुभव बताएं। इस दौरान संगठन मंत्री डा. सुरेश रस्तोगी, शिविर के संचालक दयाशंकर, प्रवक्ता डीएल गंगवार, एडवोकेट आरडी गंगवार, दिनेश गंगवार, नाना साहेब, प्रदीप बिज, राजकुमार अग्रवाल, एसपी सक्सेना, अनिल अग्रवाल, पंकज कपूर, राधेश्याम, सीमा आदि मौजूद रहें।
इसे भी पढ़ें- बरेली: प्रेमिका के लिए पत्नी के सिर पर मारा सब्बल, बात -बात पर तान देता था तमंचा
