बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक समेत दो निलंबित
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो मुन्ना लाल को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिव कुमार एवं मुन्ना लाल को विभिन्न खाद एवं बीज व्यापारियों व लाइसेंसी विक्रेताओं पर छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्य के …
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को बुलंदशहर के उप कृषि निदेशक शिव कुमार एवं स्टेनो मुन्ना लाल को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिव कुमार एवं मुन्ना लाल को विभिन्न खाद एवं बीज व्यापारियों व लाइसेंसी विक्रेताओं पर छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्य के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में निलम्बित किया गया है।
सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि समाचार पत्रो एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर कि उप कृषि निदेशक और स्टेनो छापा मारने एवं प्रवर्तन कार्यों के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है, की जांच के लिये जिलाधिकारी को निर्देश दिये गये थे और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था।
जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि दोनो का आचरण व व्यवहार आपत्तिजनक है और उनके ऊपर लगाये गये आरोप सिद्ध होते हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए शिव कुमार एवं मुन्ना लाल निलम्बित कर कृषि निदेशालय से सम्बद्ध कर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने की मिली सजा, 17 कर्मचारी निलंबित
