बरेली: कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रेलवे जंक्शन पर कोच केयर के पद पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव बबूरा में रहने वाला श्रीकांत (30) पुत्र अशोक कुमार रेलवे में कोच केयर के पद …

अमृत विचार, बरेली। रेलवे जंक्शन पर कोच केयर के पद पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव बबूरा में रहने वाला श्रीकांत (30) पुत्र अशोक कुमार रेलवे में कोच केयर के पद पर ठेकेदार के माध्यम से काम करता था। सोमवार की रात उसकी अचानक हालत खराब हो गई। उसके साथियों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। श्रीकांत के परिवार में पत्नी शशिकला व तीन बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: गंगा नहाने के दौरान हरदोई के दो लोगों की मौत

संबंधित समाचार