औरैया: शराब के लिये घर वालों ने नहीं दिया पैसा तो फांसी लगाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में मंगलवार को शराब के लती एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बा भरथना निवासी नीलेश कुमार (45) की शादी कुदरकोट निवासी धनदेवी के साथ हुई थी। इकलौती पुत्री होने के कारण धनदेवी पिता की …

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में मंगलवार को शराब के लती एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बा भरथना निवासी नीलेश कुमार (45) की शादी कुदरकोट निवासी धनदेवी के साथ हुई थी। इकलौती पुत्री होने के कारण धनदेवी पिता की मौत के बाद मां कमला देवी के पास मायके में रहती थी और खेती किसानी का काम करती है। नीलेश पत्नी व पुत्री से मिलने अक्सर मिलने कुदरकोट आता जाता रहता था।

नीलेश पिछले रविवार को अपनी पत्नी व पुत्री से मिलने कुदरकोट आया था। मंगलवार को नीलेश ने धनदेवी से शराब पीने के लिये पैसे मांगे जिसे मना कर धनदेवी खेत में काम करने चली गयी। इधर, नीलेश ने घर के अंदर कच्चे कमरे में छत की धन्न में रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय उसकी पुत्री दीक्षा घर में सो रही थी। जागने पर उसने पिता को रस्सी से लटका देखा और इसकी सूचना खेत पर काम कर रही मां को दी।

पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी थी, जिसके चलते वह कई बार अपने घर पर भी फांसी लगाने का कदम उठा चुका था, लेकिन हर बार बच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया जिसके बाद पंचनामा भरकर शव को मृतक की पत्नी धनदेवी व भाई जगदीश के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : शराबी युवक से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार