बरेली: मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कर करेत्तर कार्यों की समीक्षा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में आपसी सहमति है, इस प्रकार के अविवादित प्रकरणों के दाखिल खारिज लंबित नहीं रहने चाहिए। ग्राम स्तर पर विरासत तथा घरौनी आदि प्रदान किए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नरी सभागार में …

अमृत विचार, बरेली। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में आपसी सहमति है, इस प्रकार के अविवादित प्रकरणों के दाखिल खारिज लंबित नहीं रहने चाहिए। ग्राम स्तर पर विरासत तथा घरौनी आदि प्रदान किए जाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नरी सभागार में मंगलवार दोपहर मंडल के अपर जिलाधिकारियों के साथ कर करेत्तर आदि के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि बरेली मंडल की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, इसी क्रम को जारी रखते हुए मंडल के सभी जनपदों को प्रदेश में आगे रखने के लगातार प्रयास करना चाहिए।

कर-करेत्तर के मामले में कहा कि समय सीमा के अंदर राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के प्रयास करें। अनुसूचित जाति के व्यक्ति को नियमानुसार यदि भूमि का पट्टा दिया जाना है तो यह अवश्य देख लें कि वह वास्तविक पात्र है या नहीं। शिविर लगाकर ग्राम स्तर पर खसरा खतौनी, विरासत तथा घरौनी आदि के प्रकरणों का निस्तारण कराएं। मंडल में बाढ़ की संभावित स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बाढ़ से पूर्व जो भी तैयारियां की जानी हैं, उन्हें समय से पूरा कर लें।

बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने तथा अन्य उपकरण आदि के लिए शासन से यदि पत्र व्यवहार किया जाना है तो उस प्रक्रिया को तत्काल शुरू करें। पीलीभीत में पिछले वर्ष आई बाढ़ के संबंध में अपर जिलाधिकारी पीलीभीत से कहा कि पूर्व के अनुभव के आधार पर इस वर्ष बाढ़ से निपटने की तैयारियां तत्काल शुरू कर दें। बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निर्देश दिए कि सभी जनपदों में वर्षा से पूर्व नाली, नालों की सफाई का कार्य भी अवश्य पूर्ण कर लिया जाए। अमृत सरोवर योजना सरकार की प्राथमिकता में शामिल योजना है।

इसके क्रियान्वयन में सजगता बरतें। तालाब इस तरह तैयार किए जाएं कि पूरे तालाब में पानी रहे। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह के अलावा शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं के अपर जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर हो कार्रवाई, साईं मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार