सेट पर घायल हुईं Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा, क्या अब Continue होगा शूट? जानिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रणाली राठौर (Pranali Rathod) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इन दिनों प्रणाली स्टार प्लस (Star Plus) के शो रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल में नजर आ रही है। प्रणाली ने जब से इस शो में एंट्री ली है, तब से उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद …

मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रणाली राठौर (Pranali Rathod) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इन दिनों प्रणाली स्टार प्लस (Star Plus) के शो रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल में नजर आ रही है। प्रणाली ने जब से इस शो में एंट्री ली है, तब से उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गया है।

अब ये खबर आई है कि शो के सेट पर प्रणाली को चोट लग गई है। एक्ट्रेस शो के लिए एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं, और उसी दौरान उन्हें चोट लग गई। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या अब प्रणाली लंबी छुट्टी लेंगी।

अक्षरा (Akshara) जल्द ही शो में बाइक चलाना सिखती हुई नजर अएगी। इस सीन की शूटिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस बाइक चलाते-चलाते गिर जाती हैं और उन्हें इस में चोट लग जाती है। वैसे तो प्रणाली को हल्की-फुल्की चोट ही लगी है, और शो की शूटिंग वो जारी रखने वाली हैं।

पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म Brahmastra का Trailer हुआ रिलीज, धांसू एक्शन देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

संबंधित समाचार