लखनऊ: तपती धूप में सिपाही ने बंदरों को आम खिलाकर पेश की मानवता की मिसाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिल बड़ा हो, तो किसी मदद करने में वक्त नहीं लगता।कुछ ऐसी ही मिसाल उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने पेश की जब उसने तपती धूप से बेहाल बंदरों को आम काट कर खिलाये। यूपी पुलिस ने आम खिलाते सिपाही का वीडियो अपने आधिकारिक कू एप अकाउंट पर वायरल किया है जिसे खूब …

लखनऊ। दिल बड़ा हो, तो किसी मदद करने में वक्त नहीं लगता।कुछ ऐसी ही मिसाल उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने पेश की जब उसने तपती धूप से बेहाल बंदरों को आम काट कर खिलाये।

यूपी पुलिस ने आम खिलाते सिपाही का वीडियो अपने आधिकारिक कू एप अकाउंट पर वायरल किया है जिसे खूब सराहा जा रहा है। कू ऐप पर वायरल इस वीडियो में वर्दी पहने एक सिपाही अपनी जीप के किनारे बैठकर बंदर को खिलाने के लिए आम काट रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी पीठ पर एक बच्चे को लेकर बंदर धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहा है, क्योंकि उसे पता है कि कॉन्स्टेबल आम को काटकर उसे खिलाएगा। बंदर खुशी-खुशी आमों को लेकर खाते हुए नजर आया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो यूपी पुलिस के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया गया है। शेयर किए गए वीडियो को 56 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के इस कैप्शन में लिखा, “ यूपी 112, सबके ‘मन-की’ समझे। अच्छे कामों को ‘आम बात’ बनाने के लिए वेल डन शाहजहांपुर के कॉन्स्टेबल मोहित पीआरवी 1388।

नेटिजन्स ने दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को बेहद पसंद किया। इतना ही नहीं, मानवता और दया प्रदर्शित वीडियो को देखकर यूज़र्स ने पुलिस कॉन्स्टेबल को सैल्यूट किया।

एक यूज़र ने लिखा कि इसे कहते हैं मानवता, कॉन्स्टेबल मोहित को सलाम, आओ मानवता को आगे बढ़ाएं। मानवता का कर्म ही सबसे प्यारा भगवान। हम भारतीयों का भला करें, भगवान भारत का भला करें।

पढ़ें- बाराबंकी: थाने के मुख्य आरक्षी ने मानवता की मिसाल की पेश, भूखी वृद्ध महिला को पहले भोजन कराया फिर किया समस्या का समाधान

संबंधित समाचार