बाराबंकी: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, पिता की मौत, बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उन्नाव जिले के मौरावां से अपने मूल निवास गोरख बसपुर जाते समय एक व्यक्ति की स्वीफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा जाने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका 3 साल का बच्चा घायल हो गया। जिसका इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में पीआरबी पुलिस ने कराया। गोरखपुर के मूल निवासी और उन्नाव जिले थाना  मौरावा …

बाराबंकी। उन्नाव जिले के मौरावां से अपने मूल निवास गोरख बसपुर जाते समय एक व्यक्ति की स्वीफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा जाने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका 3 साल का बच्चा घायल हो गया। जिसका इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में पीआरबी पुलिस ने कराया।

गोरखपुर के मूल निवासी और उन्नाव जिले थाना  मौरावा के वर्तमान निवासी तेज नारायण भारती पुत्र स्यामदेव (45) हैदरगढ़ कोतवाली के बांदा बहराइच राज मार्ग  पर कनवा गांव के निकट पुल पर बुधवार सुबह 5 बजकर 10  मिनट पर पहुंचने पर उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार एक पेड़ से अचानक टकरा गई ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई ,जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज नारायण भारती उन्नाव जिले के मौरावां के किसी विद्यालय में कार्यरत हैं । वह वही पर अपना मकान बनाकर रहते हैं ।

बुधवार सुबह वह वहां से अपने मूल निवास गोरखपुर में बन रहे  मकान को देखने जा रहे थे तभी रास्ते में कोतवाली के कनवा गांव के पुल के पास उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार के एक पेड़ से टकरा जाने से कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 112 पीआरबी पुलिस को फोन करके बुला लिया। पी आरबी पुलिस ने कार कर गेट तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला।

घायल के जेब में मिले  आईडी कार्ड से चालक तेज नारायण  भारती व उसके बेटे शिवाजी (3 ) के रूप में  पहचान हो पाई। दोनों को पुलिस ने सीएचसी हैदरगढ़ इलाज के लिए भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तेज नारायण गिरी को पहले ही मृत घोषित कर दिया और उनके बच्चे का इलाज किया है।

तेज नारायण  भारती की कार में ही एक  झोले में  दो लाख उन्चास हजार सात सौ रूपये की नगदी ग्रामीणों के समक्ष पीआरवी कर्मियों ने गिन कर रखी है।

बताते हैं कि तेज नारायण  भारती का गोरखपुर में  घर बन रहा था जिसको  बनवाने के लिए इतनी रकम लेकर  वह जा  रहा था। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा ने बताया कि शव को परिवारजन के समक्ष पंचनामा भरवा कर पीएम के लिए भेजा  जा रहा है।

पढ़ें- बदायूं: डीसीएम ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, 6 की मौत…22 घायल

संबंधित समाचार