आदित्य ठाकरे के आने से पहले अयोध्या पहुंचे 1200 शिवसैनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के बैटे व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के अयोध्या आगमन से पहले ही उनके सिपहसालार अयोध्या पहुंच चुके हैं। मंगलवार देर रात 1200 से अधिक शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे। वे यहां आदित्य ठाकरे का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। आदित्य ठाकरे दूसरी बार अयोध्या आ रहे हैं। देर रात्रि स्पेशल …

अमृत विचार, अयोध्या। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के बैटे व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के अयोध्या आगमन से पहले ही उनके सिपहसालार अयोध्या पहुंच चुके हैं। मंगलवार देर रात 1200 से अधिक शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे। वे यहां आदित्य ठाकरे का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

आदित्य ठाकरे दूसरी बार अयोध्या आ रहे हैं। देर रात्रि स्पेशल ट्रेन से लगभग 1200 शिवसैनिकों का दल अयोध्या स्टेशन पहुंचा, जहां से सीधे निर्धारित होटल और धर्मशालाओं में रुके। दरअसल अयोध्या में पूर्व में राज ठाकरे के दौरे को लेकर विरोध के बाद शिवसेना किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

यही कारण कि अपने नेता के आने के पहले बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच चुके हैं। स्टेशन पर उतरते ही जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। सुबह उठने के बाद सरयू स्नान कर अपने आराध्य का दीदार करने जन्मभूमि पहुच गए हैं।

उधर आदित्य ठाकरे के सरयू आरती को लेकर तैयारियां की जा रहीं। 1051 बत्ती की आरती करेंगे आदित्य ठाकरे। 5 बेदी से की जाएगी माँ सरयू की आरती। शिवसैनिक सजा रहे हैं सरयू का आरती घाट। आरती स्थल की सजावट करने के लिए महाराष्ट्र से ही सामान आया है। 6:45 पर सरयू तट पर पहुंचेंगे महाराष्ट्र पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे। 7:15 बजे तक सरयू की आरती घाट पर रहेंगे। सवा कुंटल दूध से करेंगे मां सरयु का अभिषेक।

पढ़ें-हनुमान चालीसा मामला: बंटी-बबली का स्वागत करने बैठे हैं, शिवसैनिक चुप नहीं बैठेगा- शिवसेना

संबंधित समाचार