बहराइच: विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के मोगलहा गांव निवासी एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मनपुर के मजरा शादी गांव निवासी अलीमुन्निशा का विवाह कोतवाली …

बहराइच। कोतवाली देहात के मोगलहा गांव निवासी एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मनपुर के मजरा शादी गांव निवासी अलीमुन्निशा का विवाह कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम मोगलहा गांव निवासी मोहम्मद यूनुस के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था।

विवाहिता के पिता इदरीश ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलते बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे।

इदरीश की सूचना पर कोतवाली देहात की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पढ़ें- रामपुर: सौतेले बेटे को जहर देकर खुद फांसी पर झूली थी मां

संबंधित समाचार