फिल्म ‘Ghoomer’ का First Look आया सामने, Saiyami Kher के साथ रोमांस करते दिखेंगे Abhishek Bachcha
मुंबई। अभिषेक बच्चन और सयामी खेर अपने दर्शकों को एक नई जर्नी पर ले जाने के लिए पुरी तरह तैयार हैं। ‘घूमर’ में एक कोच और क्रिकेट की कहानी है। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्में चलें या न चलें, मगर उन्होंने अपनी एक्टिंग का दम दिखा दिया है। अभिषेक बच्चन एक बहुत अच्छे एक्टर …
मुंबई। अभिषेक बच्चन और सयामी खेर अपने दर्शकों को एक नई जर्नी पर ले जाने के लिए पुरी तरह तैयार हैं। ‘घूमर’ में एक कोच और क्रिकेट की कहानी है। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्में चलें या न चलें, मगर उन्होंने अपनी एक्टिंग का दम दिखा दिया है।
अभिषेक बच्चन एक बहुत अच्छे एक्टर हैं, जो खुद को हर तरह के किरदार में ढालने के लिए तैयार रहते हैं। इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ की बहुत चर्चा हो रही है, जिसका अभी फर्स्ट लुक सामने आया है इस फिल्म में अभिषेक के अपोजिट सयामी खेर (Saiyami Kher) नजर आएंगी।
अभिषेक और सयामी अपने दर्शकों को एक नई जर्नी पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अभिषेक की फिल्म ‘घूमर’ के डायरेक्टर आर बाल्कि (R Balki) हैं। फिलहाल फिल्म का फर्स्ट लुक अभी सामने आया है। ‘घूमर’ में एक कोच और क्रिकेट की कहानी है। फिल्म में अभिषेक कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में दोनों एक्टर्स को बेहद इंटेंस मोमेंट में नजर आ रहे है।
A project with some of the nicest people I've met. That let me play a sport that I love. That let me play one of the most challenging roles I've played thus far; both emotionally & physically. It feels too good to be true. And I hope to continue playing even more. Ghoomer ❤️ pic.twitter.com/gzoUeskgDf
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) June 15, 2022
एक्टर्स के बीच का बॉन्ड फर्स्ट लुक में दिखा
सोशल मीडिया पर ‘घूमर’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने अभिषेक और सयामी के बीच के बॉन्ड को दिखाया है। सयामी ने भी अपने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में और इसकी जर्नी के बारे में बताया ह।
A project with some of the nicest people I’ve met. That let me play a sport that I love. That let me play one of the most challenging roles I’ve played thus far; both emotionally & physically. It feels too good to be true. And I hope to continue playing even more.
अमिताभ बच्चन भी होंगे अहम भूमिका
फिल्म ‘घूमर’ में अभिषेक के साथ उनके सुपरस्टार पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आएंगे। खबर मिली है कि फिल्म में एक कमेंटेटर की भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आ सकते हैं। सूत्र के मुताबिक, अमिताभ फिल्म के लास्ट शेड्यूल का हिस्सा हैं।
पढ़ें-‘अयप्पनम कोशियुम’ के रीमेक में काम करेंगे जॉन-अर्जुन, डायरेक्टर जगनशक्ति ने किया कन्फर्म
