Nothing Phone(1) स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आया फर्स्ट लुक, जानें फीचर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है, जिसे Nothing Phone(1) नाम दिया गया है। कंपनी लंबे समय से इस स्मार्टफोन के लॉन्च कर रही है, और अब हमें इसका पहला लुक देखने को मिल गया है। कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर एक पोस्टर सामने …

नई दिल्ली। Nothing ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है, जिसे Nothing Phone(1) नाम दिया गया है। कंपनी लंबे समय से इस स्मार्टफोन के लॉन्च कर रही है, और अब हमें इसका पहला लुक देखने को मिल गया है।

कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर एक पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर से हमें फोन के बैक पैनल की जानकारी मिल रही है। इस फोन में आपको पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा हैं। इसके अलावा पिछले लीक में दावा किया गया था कि फोन नथिंग ईयर (1) के समान ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आएगा, लेकिन टीज किए पोस्टर में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।

रियर कैमरों के बगल में, हम फ्लैश और एक बड़ा सर्कल देख सकते हैं, जो नए ऐपल आईफोन के मैगसेफ से प्रेरित है। कंपनी ने अभी तक फोन के फ्रंट पैनल का खुलासा नहीं किया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि Nothing Phone(1) को सफेद रंग के अलावा अन्य कोई कलर ऑप्शन्स मिलेंगे या नहीं। बता दें कि नथिंग ईयर (1) को दो रंगों -काला और सफेद में पेश किया गया था। इसलिए उम्मीद है कि फोन भी दो कलर ऑप्शंस में आ सकता है।

Nothing Phone(1) 12 जुलाई को रात 8:30 बजे लॉन्च होगा। यूजर इवेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि डिवाइस में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा। अन्य लीक का दावा है कि Nothing Phone(1) की कीमत EUR 500 (लगभग 41,500 रुपये) होगी।

इसके अलावा फोन में 6.55-इंच का फुल-एचडी+ OLED पैनल होगा, जिसके 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने का संभावना जताई जा रही है। वहीं रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की बात कही गई है, और फोन के फ्रंट पैनल में 32-मेगापिक्सल का स्नैपर भी मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- Truecaller का अनुभव अब होगा और बेहतर, जुड़ेंगे ये बड़े फीचर्स, जानें क्या है प्लान?

संबंधित समाचार