पुड्डुचेरी कांग्रेस केन्द्र में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी- पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। श्री नारायणसामी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) …

पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। श्री नारायणसामी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से धन शोधन मामले और नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में समन भेजा है।

प्रदेश कांग्रेस इकाई इसकी कड़ी निंदा करती है और केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पत्रकारों को कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला आठ साल बाद उठाया गया है। पार्टी इस मामले में गुरुवार को राज निवास तक मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता गांधी आज तीसरे दिन भी ईडी के सामने पेश हुए।

उनके खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि ईडी कौन से कानून के तहत श्री गांधी से पूछताछ कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई श्री गांधी को बदनाम करने के लिए है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज

संबंधित समाचार