बहराइच : व्यापारियों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन, बिजली कटौती पर जताया रोष, जानें क्या कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अघोषित बिजली कटौती को लेकर अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए रोस्टर के मुताबिक बिजली देने की मांग की। जरवल कस्बा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत उप केंद्र जरवल पहुंचे। यहां …

बहराइच। जरवल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अघोषित बिजली कटौती को लेकर अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए रोस्टर के मुताबिक बिजली देने की मांग की।

जरवल कस्बा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत उप केंद्र जरवल पहुंचे। यहां सभी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय कैसरगंज को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता आशीष कुमार पटेल को गांधीगिरी तरीके से गुलाब का फूल के साथ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया इधर कुछ दिनों से जरवल कस्बा में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

भीषण गर्मी के कारण नगर की जनता एवं व्यापारियों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सरकार की घोषणा के अनुसार नगरीय क्षेत्र में 24 घंटा व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। परंतु मुश्किल से 10 घंटा ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। नगर में छोटे-छोटे कारखाने भी संचालित होते हैं।

इसके अतिरिक्त खंड विकास कार्यालय, पशु चिकित्सालय, इंटर कॉलेज, एवं बैंक भी कार्यरत हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से इन सभी प्रतिष्ठानों पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति के बराबर भी नगर को विद्युत उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सभी ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष व्यापार मंडल कारी शकील अहमद कोषाध्यक्ष आवेश अहमद युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शब्बू मंसूरी समाज सेवी हाजी उबेद अहमद डा दीपक गुप्ता तहसील मीडिया प्रभारी अभिजीत गुप्ता ईशू सहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : आसमान से बरस रही आग, बिजली कटौती कर रही घी का काम, जानें लोगों का हाल

संबंधित समाचार