बहराइच : मोबाइल रिसीव न होने पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को फटकारा, कहा- तैनाती स्थल पर ही निवास करें कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने उपभोक्ताओं और अन्य के फोन न उठाने पर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन उठाएं। साथ ही अधीक्षण अभियंता कर्मचारियों के काल की रैंडम जांच करें। बिजली विभाग …

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने उपभोक्ताओं और अन्य के फोन न उठाने पर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन उठाएं। साथ ही अधीक्षण अभियंता कर्मचारियों के काल की रैंडम जांच करें।

बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिया कि त्रुटित बिल की संख्या शून्य रखें। विभाग के उच्च अधिकारी इस कार्य की नियमित समीक्षा भी करते रहें। जिलाधिकारी ने सचेत किया कि जिस क्षेत्र में त्रुटित बिलों की संख्या अधिक पायी जायेगी उस क्षेत्र से सम्बन्धित एसडीओ व बिल निर्गत करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी।

डीएम यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करें। साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारी अपना फोन अनिवार्य रूप से अटैंड करें। फोन अटैंड न करने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।

डीएम ने फोन रिसीव न करने पर अधीक्षण अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता विधुत को निर्देश दिया कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के फोन का कंट्रोलरूम से रेंडमली चेकिंग कराएं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि शासन द्वारा संचालित की गयी ‘एक मुश्त समाधान योजना’ का कैम्प लगाकर अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलाये। साथ ही इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराये ताकि अधिक से अधिक बिजली बिल बकाया उपभोक्ता शासन द्वारा 30 जून 2022 तक संचालित की गयी एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत निजी नलकूप, घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के बिलों में शत प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जा रही है। इसका लाभ उपभोक्ता उठाएं। बैठक ने अपर जिलाधिकारी मनोज, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत मुकेश बाबू, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज सुनील कुमार गुप्ता, नानपारा कृष्ण कुमार, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, पार्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह, विभाग के एसडीओ, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रगतिशील किसान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बहराइच : व्यापारियों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन, बिजली कटौती पर जताया रोष, जानें क्या कहा

संबंधित समाचार