राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार से जम्मू कश्मीर का दो दिवसीय दौरा करेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार से जम्मू कश्मीर का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जिस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में संपूर्ण सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री विभिन्न अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने …

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार से जम्मू कश्मीर का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जिस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में संपूर्ण सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री विभिन्न अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि थल सेना के वरिष्ठ कमांडर सिंह को नियंत्रण रेखा सहित आंतरिक क्षेत्रों में संपूर्ण सुरक्षा स्थिति से अवगत कराएंगे। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों में आम लोगों की हत्या की घटनाएं बढ़ने के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-धनशोधन मामला: ईडी ने राहुल गांधी को चौथी बार 17 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

संबंधित समाचार