आज का राशिफल। 16 जून, 2022
मेष आज आप कला से जुड़ने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। बिना सोचे विचारे कुछ भी नया शुरू न करें। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। वृष आज महत्वपूर्ण लोगों की राय लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ तीखी बहसबाजी हो सकती है। परिस्थितियां …
मेष
आज आप कला से जुड़ने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। बिना सोचे विचारे कुछ भी नया शुरू न करें। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।
वृष
आज महत्वपूर्ण लोगों की राय लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ तीखी बहसबाजी हो सकती है। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है।
मिथुन
आज कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है। निजी संबंधों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
कर्क
आज महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है।
सिंह
आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ उठा पाएंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जॉब ऑफर मिल सकते हैं। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। अटके हुए कार्य शुरू होंगे।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में काफी धीमापन रहेगा। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी न करें। परिवार में आनन्द का वातावरण रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
तुला
आज बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। बॉलीवुड और सिनेमा से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आज आप कुछ उत्पादक व बढ़ियां काम कर सकते थे। लेकिन वो काम ठीक से कार्यान्वित नहीं हो पाएंगे। इससे मन में असंतुष्टि भावना रहेगी। मित्रों की सलाह का आप अनुसरण कर सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता घट सकती है।
धनु
आज आपके व्यक्तित्व में एक चुम्बकीय आकर्षण रहेगा। जिसकी लोग काफी प्रशंसा भी करेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। नई योजनाओं के ऊपर विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।
मकर
आज सन्तान की शिक्षा पर ध्यान दें। जीवनसाथी आपसे किसी कारण नाराज हो सकता है। अपने विचारों को लेकर अतिवादी न हों। बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ
आज शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पुरानी बातों को ज्यादा महत्व न दें। नया अनुबंध कर रहे हैं तो पहले पेपरवर्क जरूर कर लें।
मीन
आज युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। धन के लेन-देन को लेकर मित्रों से अनबन रहेगी। संपत्ति विवाद उभर के सामने आ सकते हैं। यदि आप शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो बड़ी छूट या सेल का लाभ मिल सकता है। आपके नए सामाजिक संबंध विकसित हो सकते हैं।
