बहराइच: आंधी और पानी में गिर गए पेड़, कई क्विंटल मक्का भीगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। गुरुवार तड़के तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। टोल प्लाजा के पास रखा लगभग 80 क्विंटल मक्का भीग गया। सुबह मक्के को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी। इसके बाद रात में …

अमृत विचार, बहराइच। गुरुवार तड़के तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। टोल प्लाजा के पास रखा लगभग 80 क्विंटल मक्का भीग गया। सुबह मक्के को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी। इसके बाद रात में हवा चलनी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह चार बजे तेज़ आंधी शुरू हो गई। आंधी में नानपारा के प्रह्लादा गांव में सड़क पर एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। इससे कुछ देर आवागमन बदहाल हुआ। एनएचआई के कर्मी मौके पर पहुंचे।

पेड़ को काटकर हटाने के बाद आवागमन बहाल हो सका है। वही पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। जिससे एचटी लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश में नानपारा टोल प्लाजा के पास रखा मक्का भीग गई। ठेकेदार के मुताबिक लगभग 80 क्विंटल मक्का भीग गई है। हालांकि बारिश के चलते जिलेवासियों को गर्मी से निजात मिली।

पढ़ें-किसानों के लिए मोदी सरकार का तोहफा, केंद्र ने बढ़ाया कृषि बजट, कुल 17 फसलों की MSP में बढ़ोतरी का फैसला

संबंधित समाचार