बहराइच: देश में बढ़ रहे इस्लामिक कट्टरता पर लगे रोक, बजरंग दल ने प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार, बहराइच। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने प्रत्येक शुक्रवार को नमाज के बाद हो रहे बवाल को रोकने की मांग की। साथ ही मदरसे से निकल भीड़ मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन …
अमृत विचार, बहराइच। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने प्रत्येक शुक्रवार को नमाज के बाद हो रहे बवाल को रोकने की मांग की। साथ ही मदरसे से निकल भीड़ मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी गुरुवार को जिले भर से कलेक्ट्रेट में पहुंचे। सभी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि देश में बढ़ रही इस्लामिक कट्टरता को खत्म दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीते पखवारे नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान के बाद लोगों ने उनके चित्र को फांसी की तरह लटकाया।
साथ ही जगह जगह प्रदर्शन कर उन्हे अपशब्द कहे। बीते दो शुक्रवार से जुमा की नमाज के बाद उन्मादी भीड़ द्वारा आम लोगों पर पथराव किया जा रहा है। ऐसे में मदरसे से इस तरह की भीड़ निकलना सोचनीय बात है, इसकी जांच एनआईए से कराई जाए। बंगाल और केरल में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर भी सभी ने सवाल उठाया।
जहरीले भाषण देने वाले मौलवियों के विरुद्ध कार्यवाई करने, राज्यों में अल्पसंख्यक हुए हिंदुओं की सुरक्षा करने समेत सात सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
