रामपुर : स्वार, टांडा और शाहाबाद के ईओ पर सूचना आयोग ने लगाया 75000 का जुर्माना, जानिए क्योंं?
रामपुर, अमृत विचार। राज्य सूचना आयोग ने सूचनाएं नहीं देने पर जिले के तीन नगर निकायों (स्वार, टांडा, शाहबाद) के ईओ पर 75000 का जुर्माना लगाया है, वसूली के सम्बंध में जिलाधिकारी को रिकवरी नोटिस भी भेजा है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला सहमंत्री और जनपद के आरटीआई एक्टिविस्ट अमित अग्रवाल एडवोकेट ने 2019 …
रामपुर, अमृत विचार। राज्य सूचना आयोग ने सूचनाएं नहीं देने पर जिले के तीन नगर निकायों (स्वार, टांडा, शाहबाद) के ईओ पर 75000 का जुर्माना लगाया है, वसूली के सम्बंध में जिलाधिकारी को रिकवरी नोटिस भी भेजा है।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला सहमंत्री और जनपद के आरटीआई एक्टिविस्ट अमित अग्रवाल एडवोकेट ने 2019 में आरटीआई प्रार्थना पत्रों में रामपुर जनपद की नगर पालिका स्वार, नगर पालिका टांडा और नगर पंचायत शाहबाद के ईओ से नगर निकायों में होने वाले विकास और निर्माण ,आदि कार्यों से संबंधित अनेक बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी थी, किन्तु तीनों ईओ ने सूचनाएं नहीं दी। उसके बाद अपर जिलाधकारी प्रशासन के यहां पर प्रथम अपील लगाई। लेकिन एडीएम ने ईओ से मिलीभगत के चलते सूचनाएं नहीं दी। जिसके बाद दूसरी अपील यूपी राज्य सूचना आयोग में दाखिल की गई। तीनों अपीलों पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि तीनों ईओ वादी को सूचनाएं उपलब्ध नही करा रहे है और ना ही सुनवाई में सूचना आयोग में उपस्थित हो रही हैं।
सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी ने कहा कि इसलिए उपरोक्त तीनो ईओ पर पच्चीस हजार -पच्चीस हजार कुल 75000 का जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना लगाते हुए यह भी कहा है कि वह सभी सूचनाएं दो सप्ताह में उपलब्ध कराए,तथा सूचना आयोग ने 10 जून 2022 को जुर्माना वसूली के लिए ईओ के वेतन से तीन किश्तों में कटौती करते हुए सूचना आयोग के खाते में जमा करने के आदेश जिलाधिकारी को जारी किए है।
ये भी पढ़ें : आजम खां के बयान पर नवेद मियां का पलटवार, कहा- जेल में रहने के कारण हुई झूठ बोलने की बीमारी
