प्रयागराज: हिंसा से हुए नुकसान की भरपाई अब उपद्रवियों से जाएगी कराई, बैंक खाते और संपत्तियां हुई सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी में प्रयागराज में हुई हिंसा से बहुत नुकसान हुआ हैं। बतादें कि हिंसा से हुए नुकसान की भरपाई अब उपद्रवियों से कराई जाएगी। प्रयागराज में हुई हिंसा से हुआ नुकसान का आकलन करीब एक करोड़ रुपए का है। जिसका क्लेम कमिश्नर के यहां पेश किए जा रहे हैं। मामले को लेकर अब तक …

प्रयागराज। यूपी में प्रयागराज में हुई हिंसा से बहुत नुकसान हुआ हैं। बतादें कि हिंसा से हुए नुकसान की भरपाई अब उपद्रवियों से कराई जाएगी। प्रयागराज में हुई हिंसा से हुआ नुकसान का आकलन करीब एक करोड़ रुपए का है। जिसका क्लेम कमिश्नर के यहां पेश किए जा रहे हैं।

मामले को लेकर अब तक 3 दावे आए हैं। प्रयागराज में पहली बार नगर निगम और पुलिस महकमे की तरफ से नुकसान की भरपाई का क्लेम किया गया है। बतादें कि पुलिस ने देर रात 5 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज में हुई हिंसा के अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसके बाद क्लेम की भरपाई के लिए चिह्नित होने वाले उपद्रवियों के बैंक खाते और संपत्तियां सीज की जा रही हैं। इसके लिए क्लेम कमिश्नर कमेटी गठित कर सकते हैं।

आपको बतादें कि DM संजय खत्री के ने बताया कि उपद्रव के दौरान आम लोगों के 30 वाहन तोड़े गए थे। जिसकी लिस्टिंग तकरीबन पूरी हो रही है। और बताया कि ऐसे लोग प्रशासन को अपने नुकसान का एस्टीमेट दे सकते हैं। 10 जून को हुई हिंसा में उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था।

बतादें कि प्रयागराज हिंसा मामले में देर रात 5 और नामजद उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले प्रयागराज पुलिस 85 उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर चुकी है। गिरफ्तार होने वालों में आसिफ, मोहम्मद आमिर, फरहान, मोहम्मद इस्माइल, व मोहम्मद इलियास शामिल हैं। ये सभी लोग CCTV में पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं। उपद्रव के बाद जेल जाने वालों में अब तक कुल 97 लोग हैं। इस हिंसा के बाद 5400 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

जानें किस विभाग ने क्या दावा किया

  • पहला दावा स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए CCTV तोड़े जाने और केबिल को नुकसान पहुंचाने का है।
  • दूसरा दावा पीएसी के सेनानायक की तरफ से ट्रक को जलाए जाने का है।
  • तीसरा दावा पुलिस ने 4 बाइक को जलाने और 10 हजार पुलिस-पीएसी के जवानों को 6 दिन तक तैनात रखने का है।

पढ़ें-प्रयागराज हिंसा में 85 उपद्रवियों की नई तस्वीर जारी, लगाए गए पोस्टर, तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता