पीलीभीत: खुराफातियों पर पुलिस की नजर, कल कड़ी सुरक्षा के बीच अदा होगी जुमे की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कल शुक्रवार को शहर से देहात तक मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। पिछले जुमे की नमाज के बाद जनपद में भले ही सब कुछ सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया हो। मगर, मुरादाबाद, प्रयागराज समेत कई शहरों में प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ गए थे। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन …

पीलीभीत, अमृत विचार। कल शुक्रवार को शहर से देहात तक मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। पिछले जुमे की नमाज के बाद जनपद में भले ही सब कुछ सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया हो। मगर, मुरादाबाद, प्रयागराज समेत कई शहरों में प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ गए थे। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विरोध प्रदर्शन के अंदेशे को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसर खुद कमान संभालकर दौड़-भाग में जुटे रहे। संदिग्धों, खुराफातियों को लेकर जानकारी जुटाई जाती रही। धर्मगुरुओं संग संवाद करने के साथ ही मिश्रित आबादी क्षेत्र में पहुंचकर पुलिसकर्मी सहयोग की अपील करते रहे।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में हुई हिंसा से माहौल गरमा गया था। इसके बाद से प्रदेश भर में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए अलर्ट किया गया है। पिछले जुमे की तरह इस बार भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पूर्व धरने की अनुमति लेने आए बरेली के दो नेताओं की अफसरों ने जमकर क्लास ली थी। उन्हें 10-10 लाख रुपये के मुचलके से भी पाबंद किया गया।

हालांकि बरेली से आईएमसी नेता की ओर से किए गए प्रदर्शन के ऐलान को भी स्थगित कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर भी किसी संगठन की ओर से किसी तरह के प्रदर्शन की बात नहीं कही गई है। मगर, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसर इसे गंभीरता से ले रहे हैं। सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आज जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चौराहों और मिश्रित आबादी इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। क्यूआरटी भी लगाई गई है। आज क्षेत्र में जाकर जिम्मेदार शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते रहे। इसके अलावा धर्मगुरुओं संग संवाद किया गया है।

सीओ सिटी सुनील दत्त, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बलवीर सिंह आदि भी क्षेत्र में संपर्क कर लोगों से सहयोग की अपील करते नजर आए। सभी से अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। अगर, कोई खुराफात का प्रयास करे तो सूचना दें, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मगुरुओं ने भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा जोन स्तर से भी पुलिस अफसर निगरानी बनाए हैं। शाम को शहर में फ्लैग मार्च भी पुलिस की ओर से निकाला गया। जिससे सख्त सुरक्षा इंतजाम का अहसास कराया गया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, दो घायल

 

संबंधित समाचार