अयोध्या: प्री मानसून की दस्तक, कहीं बरसा तो कोई क्षेत्र बूंद-बूंद को तरसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। प्री मानसून की दस्तक से मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार की सुबह अचानक बादल काले हो गए और एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। हालांकि जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नजर नहीं आई। सुबह 9 बजे फिर से धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी …

अमृत विचार, अयोध्या। प्री मानसून की दस्तक से मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार की सुबह अचानक बादल काले हो गए और एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। हालांकि जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नजर नहीं आई। सुबह 9 बजे फिर से धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी सताने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाये रहने कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

सुबह 11 बजे तक सूर्य की किरणें चुभने लगीं और 12 बजे के बाद तपन ऐसी बढ़ी कि हर कोई उमस से जूझता रहा। नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि सुबह नगर क्षेत्र में बरसात हुई है, जबकि कुमारगंज, मिल्कीपुर व अन्य क्षेत्रों में बारिश निल रही। इसे ही प्री मानसून कहा जाता है। प्री मानसून में कहीं-कहीं ही बारिश होती है।

उन्होंने बताया कि मानसून आने की दस्तक हो चुकी है। अब तो बस सिर्फ बारिश का इंतजार है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 70 प्रतिशत रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी/पूर्वी चलने की संभावना है।

पढ़ें-UP Weather Update: ‘लू’ से राहत बरकरार, छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने प्री मानसून को लेकर जताई संभावना

संबंधित समाचार