रायबरेली: रेलवे करेगा यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना प्रतियोगिता का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सभी भारतीयों के लिए हिन्दी में ‘‘रेल यात्रा वृतांत पुरस्कार‘‘ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार,  तृतीय पुरस्कार छह हजार, तथा प्रेरणा पुरस्कार चार हजार और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। रेल कर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने …

अमृत विचार, रायबरेली। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सभी भारतीयों के लिए हिन्दी में ‘‘रेल यात्रा वृतांत पुरस्कार‘‘ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार,  तृतीय पुरस्कार छह हजार, तथा प्रेरणा पुरस्कार चार हजार और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।

रेल कर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा उनमें हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देशय से अखिल भारतीय स्तर पर रेल यात्रा वृतांन्त प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।जिसमें  हिन्दी में लिखे गये रेल कर्मियो सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव मांगे गये हैं।

रेल यात्रा वृत्तांत हिन्दी भाषा में कम से कम 3000 शब्दों एवं अधिकतम 3500 शब्दों   तक होना चाहिए। रेल यात्रा वृत्तांत डबल स्पेस में टाईप किया हुआ तथा चारो तरफ एक-एक इंच का हशिया छूटा हुआ होना चाहिए। पृष्ठ क्रमानुसार अंकित होना चाहिए तथा शब्दों   की कुल संख्या लिखी होनी चाहिए। वृतांन्त के प्रारम्भ में कागज की पूरी  एक सीट लगाई जाए जिस पर  बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृ भाषा, मोबाइल नम्बर, ई-मेल तथा वृतांन्त के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए।

इस योजना में भाग लेने वाले इच्छुक केन्द्रीय अथवा राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत अधिकारी , कर्मचारी को इस आशय का घोषणा पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार का सर्तकता ,अनुशासन एवं अपील नियम से संबंधित मामला लंबित या विचाराधीन नहीं है। जो आवेदक सरकारी सेवा में नहीं हैं,उन्हें इस आशय का घोषणा पत्र देना होगा कि उनके खिलाफ न तो किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला चल रहा है और न ही किसी प्रकार की सजा भुगत रहे हैं।

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घोषणा में यह उल्लेख करना होगा कि ,-संबंधित रेल यात्रा वृतांत मेरी  मौलिक  रचना है। इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है। इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए है ।

पढ़ें-रायबरेली: समाज की सुख, समृद्धि और शांति के लिए युवा करेंगे चार धाम यात्रा

संबंधित समाचार