बदायूं: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दातागंज, अमृत विचार। अपने भाई के साथ फसल की सिंचाई करने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने गांव में किसी से पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी रामबाबू …

दातागंज, अमृत विचार। अपने भाई के साथ फसल की सिंचाई करने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने गांव में किसी से पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी रामबाबू (20) पुत्र रामनाथ अपने छोटे भाई अवधेश के साथ बुधवार को शाम के समय फसल की सिंचाई करने के लिए अपने खेत पर गए थे।

कुछ ही घंटों के बाद गांव घटमपुर में रामबाबू का शव पेड़ पर लटका मिला। अवधेश ने बताया कि रामबाबू उनसे शौच की बात कहकर खेत से चले गए थे। काफी समय तक वापस नहीं लौटे तो वह तलाश करने लगे थे लेकिन पता नहीं चला। परिजनों को सूचना दी। देर रात गांव के अलावा खेतों पर ढूंढते रहे लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से पता नहीं चल सका।

गुरुवार को ग्रामीणों ने भोर में दूसरे गांव के पास एक पेड़ पर शव लटका देखा। परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि गांव में उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने ही रामबाबू की गला दबाकर हत्या करके शव पेड़ पर टांग दिया है। सीओ दातागंज प्रेम प्रकाश थापा ने घटनास्थल का मुआयना किया।

कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग से मौत होने की जानकारी हुई है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें हैंगिंग आई है।

इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक, कई जगहों पर बारिश

संबंधित समाचार