बीजेपी नेता अरुण यादव ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत
मुंगेर। मुंगेर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण यादव ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौत मौके पर हो गई। अरुण यादव कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए …
मुंगेर। मुंगेर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण यादव ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौत मौके पर हो गई। अरुण यादव कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
कोतवाली थाना स्थित लाल दरवाजा के रहने वाले अरुण यादव उर्फ बड़ा बाबू ने देसी कट्टे से पहले पत्नी प्रीति कुमारी और फिर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौत मौके पर हो गई। अरुण यादव भाजपा ओबेसी मोर्चा के जिला महामंत्री थे। पत्नी इस बार मुंगेर नगर निगम में मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी थी।
घटना गुरुवार की शाम छह बजे शाम में घर पर हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दंपति की मौत की खबर सुनकर सैकड़ों की संख्या जानने वाले अस्पताल पहुंच गए। एसडीपीओ नंदजी प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
