बिजनौर : पड़ोसियों को फंसाने के लिए युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
बिजनौर,अमृत विचार। जेल में बंद भाई को लेकर विवाद के चलते विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए युवक ने खुद को ही गोली से उड़ा लिया। गोली युवक के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने …
बिजनौर,अमृत विचार। जेल में बंद भाई को लेकर विवाद के चलते विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए युवक ने खुद को ही गोली से उड़ा लिया। गोली युवक के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले का खुलास कर तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना मंडावर में 16 फरवरी 2022 को ग्राम शादीपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग में नरेंद्र पुत्र हुकम सिंह व हुकम सिंह को गोली लगी थी, जिसमें नरेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि हुकम सिंह घायल हो गया था। इस संबंध में महेंद्र, सुरेंद्र, हेमेंद्र निवासी ग्राम शादीपुर व मोहित पुत्र छोटे उर्फ मुन्नु निवासी ग्राम तीमरपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।
15 जून की रात थाना मंडावर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चंदक से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे सचिन ( 24 ) पुत्र छोटे उर्फ मुन्नु निवासी ग्राम तिमरपुर को किसी ने गोली मार दी है । सूचना पर सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने गहन छानबीन की तो पता चला कि सचिन ने अपने परिजनों से हमसाज होकर जेल में बंद अपने भाई मोहित को छुड़ाने और रंजिशन दूसरे पक्ष को मुकदमें में फंसाने के लिये खुद को तमंचे से गोली मार ली है और इसके बाद परिजनों ने उसको सड़क किनारे डाल दिया तथा पुलिस को सचिन की हत्या की झूठी सूचना दे दी। पुलिस जांच में घटना स्थल फर्जी ( झूँठा) पाया गया। मृतक सचिन की मां की निशादेही पर उसके घर से एक अवैध तमंचा 12 बोर व नाल में फंसा कारतूस का खोखा बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि सचिन शराब पीने का आदी था, जो शादी नहीं होने के कारण घरवालों से भी परेशान था। अपने भाई को बचाने व दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए सचिन ने ही खुद को गोली से उड़ा लिया।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
